फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 साल से लापता महिला को परिजनों से मिलाया

Sun, 16 Dec 2018 10:22 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के जाजरदेवल थाने में पुत्र कैलाश और पुलिस टीम के साथ पार्वती देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जाजरदेवल पुलिस ने परिवार से बिछुड़ी एक महिला को 23 साल बाद उसके परिजनों से मिला दिया। यह महिला जिला मुख्यालय के नजदीक बस्ते में भटक रही थी।

विज्ञापन


जाजरदेवल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पालिका सभासद दीपक कापड़ी ने फोन से सूचना दी कि एक अज्ञात महिला लावारिस हालत में घूम रही है। इसकी उम्र 55 से 60 वर्ष है। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक दीपिका बिष्ट, कांस्टेबल आन सिंह, गोविंद नेगी, शांति गिरी ने मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की। काफी पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम पार्वती देवी, पति का नाम टीका राम, निवासी मल्ला खतेड़ा सतगड़ (कनालीछीना) बताया। बताया कि उनका एक बेटा है, जिसका नाम कैलाश कापड़ी है।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के बेटे कैलाश कापड़ी से संपर्क साधा। कैलाश कापड़ी ने बताया कि उनकी मां 23 साल पहले वर्ष 1995 में घर से चली गई थीं। पुलिस ने कैलाश कापड़ी को जाजरदेवल थाने बुलाया। कैलाश ने अपनी मां को पहचान लिया। पुलिस ने पार्वती देवी को कैलाश कापड़ी के सुपुर्द कर दिया। कैलाश ने बताया कि उन्होंने कई जगह मां की खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। कैलाश ने मां से मिलवाने के लिए जाजरदेवल थाना पुलिस की सराहना की। कैलाश अपनी मां पार्वती देवी को घर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें