फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 23 परिवारों को पांच साल से सड़क का हो रहा इंतजार

Thu, 21 Sep 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। लेपार्ती और घटीगाड़ ग्राम पंचायतों के दोनों छोर पर स्थित अनुसूचित जाति बाहुल्य रछतिया और गंतोला गांव के ग्रामीण पिछले पांच साल से सड़क की राह देख रहे हैं। रछतिया में 15 तो गंतोला में आठ परिवार हैं। सड़क नहीं होने से महिलाओं को राशन ले जाने के लिए सात किमी पैदल थल बाजार की दौड़ लगानी होती है। बरसात के दिनों में इन जीर्ण शीर्ण रास्तों में चलना गांव वालों के लिए जोखिम भरा होता है। सड़क के लिए पांच साल पूर्व सर्वे भी हो चुकी है। इसके बाद भी सड़क निर्माण को लेकर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। स्थानीय महिला मुन्नी देवी ने कहा कि भारत को आजाद 76 साल हो गए हैं, लेकिन पहाड़ के गांव में मूलभूत समस्या सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य का समाधान आज तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें