पिथौरागढ़। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि कैप्टन हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ के लिए फुटबॉल, बॉक्सिंग और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के लिए एथलेटिक्स, फुटबॉल, बॉक्सिंग, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, जूडो, टेबल टेनिस और निशानेबाजी के प्रारंभिक चयन ट्रायल्स 28 और 29 मार्च को होंगे।
इन खेलों में कक्षा 6 में प्रवेश दिया जाना है। बताया है कि 28 मार्च को पिथौरागढ़ स्टेडियम में और 29 मार्च को राजकीय इंटर कॉलेज डीडीहाट में चयन ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी जिला खेल कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।