पिथौरागढ़। राज्य के पिथौरागढ़ चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों के उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की संभावना है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के प्रभारी राहुल जुगरान की ओर से जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में 11 मार्च की शाम से 12 मार्च की शाम तक दो हजार मीटर से उंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। इसको देखते हुए प्रशासन से सावधानी बरतने को कहा गया है।