फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि मेले के लिए सजे मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शिवरात्रि का पर्व सोमवार को शिव लिंग पर जलाभिषेक के साथ मनाया जाएगा। पर्व को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए भगवान भोलेनाथ के मंदिरों को आकर्षक बिजली की मालाओं और फूलों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन



शिवरात्रि पर नगर के रई गुफा, कपिलेश्वर, थलकेदार, नाकोट, भड़कटिया, कनालीछीना शिव मंदिर आदि जगहों पर मेला लगता है। इसके साथ ही डीडीहाट के मलयनाथ स्वामी, अस्कोट के मल्लिकार्जुन महादेव, बेड़ीनाग में पुंकेश्वर महादेव, कोटेश्वर, केदारेश्वर थल में बालेश्वर मंदिर में मेला लगता है। पातालभुवनेश्वर में शिवरात्रि को लेकर पहले से तैयारियां की जाती है।

पर्व पर स्थानीय लोगों की ओर से शिव बारात निकाली जाती है। जौलजीबी में ज्वालेश्वर महादेव में भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। शिव लिंग पर भोलेनाथ को प्रिय धतूरा के फूल, बेलपत्र, बेर अर्पित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें