फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला नगर में कुतों का आतंक,अस्पताल में रेबीज का इंजेक्शन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। लावारिस कुत्ते ने धारचूला नगर के मल्ली बाजार में चार लोगों को काट दिया। चौंदास घाटी की सिरखा निवासी धाना देवी पत्नी देव राम दोपहर में वरदान सेवा संस्था के मल्ली बाजार सिलाई सेंटर जा रही थीं।
विज्ञापन


इसी दौरान पागल कुत्ते ने उनको काट दिया। जानकारी मिलने पर वरदान सेवा संस्था की अध्यक्षा सुमन वर्मा गरीब महिला को संयुक्त अस्पताल में रैबीज का इंजेक्शन लगाने ले गईं।

अस्पताल में इंजेक्शन नहीं होने कारण पीड़ित महिला को इंजेक्शन नहीं लग पाया। अस्पताल में इंजेक्शन नहीं होने की जानकारी उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय को फोन में सूचना दी।
विज्ञापन


सुमन वर्मा ने कहा कि तहसील में एक मात्र सरकारी अस्पताल में जरूरी दवाइयां नहीं होने से सीमांत की जनता को बाहर से महंगे दामों में दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं। इसके बाद उन्होंने नगर अध्यक्ष राजेश्वरी देवी से नगर से लावारिस पशुओं और कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा नगर में आवारा पशुओं के कारण कई लोगों को चोट लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें