डीडीहाट/गणाईगंगोली। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। कार्यकर्ताओं ने बैठक कर गांव चलो घर चलो अभियान पर विस्तार से चर्चा की। निर्णय लिया कि गांव-गांव पहुंचकर भाजपा सरकार की विफलताओं और जन विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
डीडीहाट के पर्यटक आवास गृह में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष नरेश द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस किसानों की कर्जमाफी को मुद्दा बनाते हुए गांवों में पहुंचेगी। इस दौरान प्रदेश सचिव प्रदीप पाल, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा, विक्रम देउपा, ललित भंडारी, वंशीधर भट्ट, दीपक, बृजेश सत्याल, हिमांशु चुफाल, भूपेश बसेड़ा, दीवान मेहता, गोपाल खड़ायत आदि थे। उधर, गणाई गंगोली में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
इस दौरान पूर्व विधायक नारायण राम, महेश डसीला, राजेंद्र सिंह बोरा, पंकज बोरा, प्रकाश जोशी, अशोक बोरा, चंदन बाणी, देवेंद्र मेहता, बबलू बोरा, जोगा राम, गौरव मेहता, सुमित डसीला आदि थे। ब्यूरो