फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच होगा शपथ ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगरपालिका के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण रविवार को रामलीला मैदान में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच होगा। पालिका प्रशासन शपथ ग्रहण की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र रावत के साथ ही 20 वार्ड सभासदों को रविवार सुबह 11 बजे रामलीला मैदान में शपथ दिलाई जाएगी। सर्वप्रथम डीएम सी रविशंकर अध्यक्ष को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद अन्य सभासदों को शपथ दिलाई जाएगी। समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए पालिका की ओर से करीब 800 गणमान्य नागरिकों को आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। शपथ ग्रहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।

इसके लिए संस्कृति विभाग देहरादून की ओर से अल्मोड़ा की जय नंदा, हिमालयन लोक कला केंद्र, संस्कार सांस्कृतिक समिति को आमंत्रित किया गया है। लोक कलाकारों के अलावा जीजीआईसी की छात्राओं द्वारा स्वागत, वंदना गीत और रंगारंग कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें