पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में चल रही स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में एसडीएस राजकीय इंटर कॉलेज और दयानंद की टीम अपने मुकाबले जीतकर अगले चरण में पहुंच गई है।
पहले मुकाबले में एसडीएस ने 162 रन बनाए। जवाब में बियरशिबा की टीम 58 रन ही बना सकी। दूसरा मुकाबला दयानंद और हिमालया स्कूल के बीच हुआ। दयानंद ने 141 रन बनाए। जवाब में हिमालया की टीम 74 रन पर ऑल आउट हो गई। अंपायर हरीश जोशी, गोविंद सिंह थे।
स्कोरिंग पुष्कर चंद ने की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत के अभियंता दिनेश भट्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के प्रदेश समन्वयक उमेश जोशी, जिला समन्वयक कौशल उप्रेती, कलस्टर कोआर्डिनेटर कैलाश जोशी ने सभी का आभार जताया।