फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचाचूली फतह को निकले 14 पर्वतारोही

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महिंद्रा कंपनी और कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से प्रायोजित पंचाचूली की पांचवीं चोटी फतह करने को 14 सदस्यीय दल बुधवार को यहां से रवाना हुआ। दल के सदस्यों को पर्यटक आवास गृह में हिमालय बचाने की शपथ दिलाई गई। पर्वतारोही दारमा घाटी से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री को एकत्र कर अपने साथ लाएंगे।
विज्ञापन


टीआरसी में पर्वतारोहियों का स्वागत करते हुए प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने उन्हें हिमालय बचाओ अभियान के अंतर्गत स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान सदस्यों से जैव विविधता को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाने का भी अनुरोध किया गया।

दल के टीम लीडर योगेश गर्ब्याल ने कहा कि इस अभियान से भविष्य में पर्वतारोहियों को और अधिक ऊर्जा मिलेगी। इस दौरान दल के सदस्य शीतल राज, पसंग शर्मा, देवा शेरपा, टिम्बा शेरपा, चूूमी गोगोई, हेमंत, स्वापनती, देवा, मुकेश गर्ब्याल, विश्वदेव पांडेय, वेदप्रकाश, पद्म सिंह, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, अजय धामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें