फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभा रावल की गाय चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। तहसील मुख्यालय के ब्यालपाटा मैदान में पशु प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें गाय वर्ग में रावलगांव निवासी प्रभा रावल की गाय चैंपियन रही। सुरेश सिंह की गाय दूसरे, गंगा प्रसाद की गाय तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


भैंस वर्ग में विपिन लाल की भैंस पहले, मदन सिंह की भैंस दूसरे, नीरज शाह की भैंस तीसरे स्थान पर रही। बछिया वर्ग में शेखर शाह पहले, सुरेश सिंह बिष्ट दूसरे, गंगा नेगी की बछिया तीसरे स्थान पर रही। अन्य वर्ग में किशन सिंह, शंकर लाल, भगवत सिंह पहले तीन स्थानों पर रहे।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विद्यासागर कापड़ी, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, सांसद प्रतिनिधि भगवान बल्लभ पंत, पूर्व प्रधान शंकर लाल चौधरी ने पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे पशुपालकों को आकर्षक पुरस्कार दिए। 60 पशुपालकों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस दौरान डॉ. दिनेश आर्या, डॉ. राजेश पाठक, डॉ. चेतना, डॉ. नवीन आर्या, डॉ. हरी पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें