फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की मांग को लेकर मौन रहकर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिले की मांग को लेकर चल रहे धरने को एक माह पूरा हो गया, लेकिन आंदोलन की सुध नहीं लेने से नाराज लोगों ने शनिवार को मौन रहकर धरना दिया।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में चल रहे धरने में जिला बनाओ वर्किंग कमेटी के संयोजक डीएस पांगती ने कहा कि आंदोलन को एक माह का समय पूरा हो गया है, लेकिन अब तक शासन, प्रशासन की ओर से कोई सुध नहीं ली गई है। शनिवार को दीवान सिंह भंडारी, शेखर सिंह खड़ायत, शेर सिंह साही, राजेंद्र बोरा, करन टोलिया, मदन सिंह धरने पर बैठे, जबकि लवि कफलिया, मनोज साह, लोकेश भड़ आदि ने समर्थन में धरना दिया।

उधर, देर सायं रामलीला मैदान पहुंचे क्षेत्रीय विधायक विशन सिंह चुफाल ने भी जिला बनाने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला गठन का मामला जिला पुनर्गठन आयोग के पास है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर डीडीहाट को जिला बनाने की मांग करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें