फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के बैठने के लिए टिनशेड बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राइंका गुरना में छात्रों के बैठने के लिए समाजसेवी प्रकाश जोशी और गौरव बिष्ट ने अपने संसाधनों से विद्यालय में टिनशेड का निर्माण किया है। 15 अगस्त को इन कक्षों का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय में बढ़ती छात्रसंख्या के कारण बच्चों के बैठने की जगह कम हो रही थी। प्रधानाचार्य सुभाष जोशी ने अपने स्तर से इसके लिए प्रयास किया। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश जोशी और गौरव बिष्ट ने अपनी ओर से विद्यालय में टिनशेड का निर्माण कराया।

प्रकाश जोशी और गौरव बिष्ट ने कहा कि गुरना विद्यालय में जिस तरह का शैक्षिक माहौल यहां के शिक्षकों ने दिया है, वह अनुकरणीय है। उन्होंने भविष्य में भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान जुगल किशोर पांडेय, आशा भट्ट, दिनेश सिंह धानिक, उमेश सिंह मेहता, यशवंत महर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें