फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारमा, व्यास में खुलेगी राशन की कैंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। मानसून सीजन को देखते हुए इस बार दारमा और व्यास मेें कैंटीन के तर्ज पर राशन और दैनिक जरूरतों की वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी। संचार विहीन क्षेत्रों में राजस्व अधिकारियों को मोबाइल सेटेलाइट फोन दिया जाएगा। इससे आपात स्थितियों में प्रशासन का इन क्षेत्रों से संपर्क बना रहेगा।
विज्ञापन


रविवार को स्थानीय रं संग्रहालय में रं कल्याण संस्था द्वारा आहूत बैठक में दारमा, व्यास और चौदांस क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शिरकत की। इस दौरान मानसूनी सीजन को लेकर तैयारियों को लेकर चर्चा में एसडीएम आरके पांडेय ने यह जानकारी दी। संस्था के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल और अशोक नबियाल ने हेलीकाप्टर सेवा जल्द शुरू करने पर जोर दिया। कुटी के प्रधान सरिता देवी एवं गुलाब कुटियाल ने कुटी और आदि कैलाश के बीच जर्जर पुल, मार्ग को सुधारने की जरूरत बताई। साथ ही नम्पा, नैहल पुलों को सुरक्षित करने की मांग की।

गुंजी के प्रधान अर्चना देवी ने पेयजल किल्लत की समस्या उठाई। दारमा से पूरन ग्वाल, दिनेश सिंह ने चल-सेला के बीच धौली गंगा पर जल्द पुल बनाने की मांग की। चैदांस के महिमन ह्यांकी, मोहन तत्वाल ने बिजली, संचार और चिकित्सकों की कमी की समस्या बताई। एसडीएम आरके पांडे ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जीवन रौंकली, बिशन गर्ब्याल, शांति नबियाल, लीला बंग्याल, शकुंतला दताल, वीरेंद्र नपलच्याल, राम सिंह ह्यांकी, वीरेंद्र नबियाल, हरीश कुटियाल, राजू नबियाल, लक्ष्मी रायपा, गंगोत्री नपलच्याल, प्रेमा कुटियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें