फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन मेंबैठी वृद्ध महिला आंदोलनकारी के स्वास्थ्य में गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। सड़क निर्माण की मांग के लिए महरी धर्मशाला में तीन दिन से आमरण अनशन में बैठी 75 वर्षीय वृद्ध महिला आंदोलनकारी आशा देवी के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। स्वास्थ्य परीक्षण में उनके वजन में दो किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


ग्रामीण हलियाडोब-दशौली-लछीमा-ओखरानी-नाचनी मोटर मार्ग संघर्ष समिति के बैनर तले निर्माणाधीन सड़क के शेष भाग की वित्तीय स्वीकृति की मांग को लेकर पिछले 47 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इस मामले में आंदोलनकारियों का एक शिष्टमंडल देहरादून जा कर मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की तैयारी कर रहा है। अनशन स्थल पर लोगों का हुजूम लगातार बढ़ रहा है। अनशनस्थल पर सभा को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के संयोजक देवीदत्त पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कोई समाधान नहीं निकला तो जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। आज धरने में देवीदत्त पाठक, मुकेश राम, आनंद राम, मोहन पाठक, रेवाधर पाठक, बसंत बल्लभ पाठक, कमल पाठक आदि बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें