फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 130 बाहरी लोगों का सत्यापन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पुलिस ने नगर के होटलों, रेस्टोरेंटों, फेरी लगाने वाले, कबाड़ का काम करने वाले 130 लोगों का सत्यापन किया है। जिन लोगों के पास कोई आईडी नहीं मिली है, उनको एक सप्ताह के भीतर यह प्रमाण जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक मोहन सिंह बोहरा के नेतृत्व में नगर के एक दर्जन से अधिक होटलों, रेस्टोरेंटो, दुकानों में काम करने वालों, घरों में काम करने वाले नौकरों, किराएदारों, फेरी लगाने वालों, कबाड़ एकत्र करने वालों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया गया। अब तक कुल 130 लोगों का सत्यापन हो चुका है। इनमें ज्यादातर नेपाल, बिहार, यूपी के लोग हैं। उन्होंने कहा कि अब बिना सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को क्षेत्र में नहीं रहने दिया जाएगा।

आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने यह अभियान चलाया है। आम लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस ऐसे व्यक्ति से जानकारी हासिल करेगी। यदि कोई व्यक्ति बिना सत्यापन किए गांवों में फेरी लगाकर सामान बेचता मिले तो उसके बारे में भी जानकारी दें। व्यापार संघ समेत कई संगठनों ने इस कदम का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें