फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलीकांड के शहीद छात्रों को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पृथक पर्वतीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर चलाए जा गए आंदोलन के दौरान 15 दिसंबर 1972 को पुलिस गोलीकांड में शहीद छात्र सज्जन लाल साह और सोबन सिंह नेपाली को शुक्रवार को कई संगठनों के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कई पूर्व छात्रनेता भी शामिल हुए। शहीद सज्जन लाल के छोटे भाई कैलास साह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


रवींद्र सिंह बिष्ट मालदार ने कहा कि दोनों छात्रों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने नई पीढ़ी के छात्रनेताओं से अपील की कि हर साल श्रद्धांजलि का कार्यक्रम जरूर करें। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश ओझा ने कहा कि नई पीढ़ी के छात्रनेताओं के लिए शहीद छात्र हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष महेश जोशी ने कहा कि पहले इस दिन को काला दिन, फिर निर्वाण दिवस, अब निर्माण दिवस के रूप में मनाया जाना अच्छी बात है।

सहकारी बैंक के अध्यक्ष दलबहादुर बाफिला ने कहा कि इन दोनों छात्रों के बलिदान की वजह से ही कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा कि शहीद स्मारक को पालिका गोद लेगी और इसका सुंदरीकरण किया जाएगा। पालिका की अगली बैठक में यह प्रस्ताव लाया जाएगा। पुलिस उपाधीक्षक शेखर सुयाल ने कहा कि शहादत को कभी नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन


समाजसेवी डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने शहीद छात्रों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान डॉ. परमानंद चौबे, डॉ. विपिन जोशी, अनिल माहरा, कमलेश वल्दिया, ऋषेंद्र महर, त्रिलोक महर, श्याम सिंह चौहान, हिमांशु ओझा आदि मौजूद थे। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे ने किया। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र रावत के नेतृत्व में शहीद छात्रों को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें