फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर स्टेशन में खराबी, अस्कोट अंधेरे में रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट पावर स्टेशन के फीडर में आई खराबी के कारण रविवार को अस्कोट क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी को बगैर बिजली के रात काटनी पड़ी। शाम छह बजे गुल बिजली करीब 15 घंटे बाद सोमवार सुबह नौ बजे आई।
विज्ञापन


अस्कोट, नारायणनगर, ओगला, चर्मा, भागीचौरा, गर्खा, डांगटी, डोकुना, डुंगरा, द्वालीसेरा, घिंघरानी, बगड़ीहाट, तीतरी, बैड़ा, अस्कोट, हिनकोट आदि क्षेत्र प्रभावित रहे। जाड़ों की रात में बिजली न होने से लोगों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

लोगों ने विभागीय अधिकारियों से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है। उनका कहना है कि जाड़ों में तो कम से कम बिजली की नियमित सप्लाई देने के लिए विभाग को तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन


इधर, पावर कारपोरेशन के उपखंड अधिकारी गिरीश चंद्र पांडे ने बताया कि डीडीहाट पावर स्टेशन स्थित अस्कोट क्षेत्र के फीडर में आई खराबी के कारण व्यवधान आया था। खराबी दूर कर ली गई है। बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें