फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वर्ष 2001 के बाद नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों के लिए डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षण अनिवार्य करने के विरोध में शुक्रवार को विण, मूनाकोट और कनालीछीना विकासखंड के शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा गया कि इस मुद्दे पर पांच दिसंबर को देहरादून में धरना होगा। उसके बाद अगली रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएलएड प्रशिक्षण का पूरे जिले में विरोध शुरू कर दिया है। कहा कि सभी शिक्षकों की तैनाती विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण के बाद हुई है। सभी शिक्षक प्रशिक्षित वेतनमान भी ले रहे हैं। अब ऐसे शिक्षकों को अप्रशिक्षित मानकर फिर से प्रशिक्षण का आदेश जारी करना कतई उचित नहीं है। अब तक किसी भी शिक्षक ने इस प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण नहीं कराया है।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया ने शिक्षकों से अपील की कि एकजुटता से ही ऐसे आदेशों को वापस लिया जा सकता है। संचालन करते हुए जिला महामंत्री जेपी वर्मा ने कहा कि पूरे जिले में शिक्षक इस प्रशिक्षण के विरोध में हैं। प्रदर्शन में राजेंद्र जोशी, कवींद्र लाल, पंकज तिवारी, ललित बसेड़ा, त्रिलोचन जोशी, हिमांशु तिवारी, महिमन जोशी, हीरा चंद आदि शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें