फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद ने उप्र पीसीएस में दूसरा स्थान प्राप्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
िपिथौरागढ़। उत्तर प्रदेश की पीसीएस (जे) की परीक्षा में पिथौरागढ़ निवासी विनोद जोशी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। मूल रूप से पिथौरागढ़ तहसील के मेलडुंगरी गांव निवासी विनोद के पिता लीलांबर जोशी पूर्व सैनिक और माता गृहणी हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में विनोद दिल्ली में सीबीआई मेें तैनात हैं। उत्तर प्रदेश की पीसीएस परीक्षा के लिए विनोद का यह दूसरा प्रयास था। विनोद ने बताया कि यह महीना उनके लिए विशेष है। इससे पहले वह इसी महीने दिल्ली की न्यायिक सेवा में चयनित हुए। अपनी सफलता पर विनोद का कहना है कि उन्होंने अपनी मेहनत से ही यह मुकाम पाया है।

विनोद ने बताया कि शुरुआती शिक्षा पिथौरागढ़ से हासिल करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि की परीक्षा पास की और उसके बाद बिना कोचिंग के यह सफलताएं अर्जित की हैं। विनोद का कहना है कि वह हार्डवर्क के बजाय स्मार्टवर्क पर भरोसा रखते हैं। उनको संगीत और सिनेमा का शौक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें