फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से दूर रहें युवा पीढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित विधिक साक्षरता समिति की कार्यशाला में युवाओं और विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील की गई। कहा गया कि वह नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन


कार्यशाला में न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि रंजन ने कहा कि आज के कई युवा बुरी तरह से नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं। नशे के कारण कई परिवारों पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि खराब प्रवृत्ति से बचने के लिए युवा वर्ग को पढ़ाई, खेल और अपने कॅरियर के बारे में ज्यादा सोचने की आवश्यकता है। जिला अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष आरएस चौहान ने बच्चों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी।

अधिवक्ता केएस बिष्ट ने नशे से मानव शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। डा. केआर गौतम ने नशे के कारण होने वाली बीमारियों और उससे होने वाली मौतों के बारे में बताया। पैरालीगल सदस्य सुनील पंत ने युवाओं से अपने कॅरियर में सफल रहने के लिए नशे से मुक्त होने की अपील की। पुलिस उपनिरीक्षक केएस बोहरा ने कानून में नशापान करने वालों को दी जाने वाली सजा की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस दौरान पैरालीगल महेश चंद्र पंत, द्रोपदी कफलिया, मंजू चौहान, अधिवक्ता डीएस बोरा, आरएस ग्याला, आरएस पांगती, टीएस जंगपांगी, प्रधानाचार्य पीएस मेहता आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें