पिथौरागढ़। शंखनाद जनचेतना मंच ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। मंच के निदेशक ललित राठौर ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। त्रिलोक जोशी ने कहा लोग मान्य बाल गंगाधर तिलक ने अपना संपूर्ण जीवन देश की आजादी में व्यतीत किया। कार्यक्रम में जितेंद्र पंत, आयुष जोशी, रोहित पुजारी, राहुल कुमार, अभिषेक पुजारा, महेंद्र सिंह, विपिन सिंह, मोहित पंत आदि थे।