फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी के चल गांव में रविवार की शाम घास काटने गई एक महिला की खाई में गिरकर मौत हो गई। ग्राम प्रधान हीरा देवी की सूचना पर तहसील मुख्यालय से राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके को रवाना हो गई है। प्रधान ने तहसीलदार को फोन पर सूचना दी कि गांव की भगवती देवी (50) पत्नी प्रेम सिंह चल निवासी रविवार की शाम घास काटने के लिए गांव के पास के जंगल में गई थी। करीब सात बजे महिला फिसल कर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंच महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह मर चुकी थी। तहसीलदार आईबी मल ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेज दिया गया है। मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं। वह पशुपालन कर परिवार का गुजारा करती थी। पति प्रेम सिंह खेतीबाड़ी का काम करता है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें