फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी के महिला फुटबाल खिलाड़ी हल्द्वानी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। यहां से अंडर-17 उत्तराखंड महिला फुटबाल टीम के चयन के लिए 10 खिलाड़ी शुक्रवार को हल्द्वानी रवाना हो गए। हल्द्वानी में चयन आठ और नौ जुलाई को होगा। चयन होने पर यह खिलाड़ी ओड़िशा में होने वाली राष्ट्रीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम की तरफ से खेलेंगी।
विज्ञापन


बालिकाओं के साथ प्रधान गायत्री देवी और विमला देवी भी गई हैं। जोहार क्लब के अध्यक्ष खुशाल सिंह धर्मशक्तू ने उम्मीद जताई कि महिला खिलाड़ी चयन के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी और उत्तराखंड की टीम में जरूर चयनित होंगी। चयन पर जाने से पहले बालिकाओं ने जबर्दस्त अभ्यास किया। बालिकाओं को रवाना करते समय ब्लॉक खेल समन्वयक गजराज पांगती, बीरू बुग्याल, हरीश बृजवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें