फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्मैक के साथ 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम 253 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल में स्मैक बेचने जा रहा था।
विज्ञापन

गिरफ्तार युवक की पहचान मीना बाजार बनबसा निवासी तस्लीम मंसूरी (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बिचई तिराहा के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा। पुलिस ने कोतवाली टनकपुर में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पूछताछ में मंसूरी ने बताया कि वह नानकमत्ता निवासी हैरी सिंह से स्मैक लाकर टनकपुर में बेचता था। पुलिस अब हैरी सिंह की तलाश कर रही है और नशा तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत जिले को नशामुक्त बनाने के लिए ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। - रेखा यादव, एसपी, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें