फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट में चलाया डोर-टू-डोर स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। प्रदेश सरकार और आयुक्त कुमाऊं के निर्देश पर नगरपालिका परिषद की ओर से डोर-टू डोर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


प्रभारी अधिशासी अधिकारी बुद्धिबल्लभ पडलिया के नेतृत्व में लोगों को स्वच्छता अभियान की जानकारी दी गई। डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने के लिए पालिका के दो वाहनों का अतिरिक्त रूट चलाया गया जो प्रतिदिन शाम पांच से सात बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


वाहनों में लाउड स्पीकर के माध्यम से कूड़ा सीधे वाहनों में डालने के लिए सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने लोगों से अभियान में सहयोग करने और कूड़े को सड़कों पर नहीं डालने का अनुरोध किया है। इस मौके पर लिपिक कवींद्र मेहता, कवींद्र बोरा, महेश आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें