फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को दी रेडक्रॉस की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रेडक्रॉस समिति की ओर से विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर छात्र-छात्राओं से रेडक्रॉस से जुड़ने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


समिति की ओर से सरस्वती देव सिंह इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, ऐंचोली, आईटीआई में जन जागरूकता अभियान चलाए गए। देव सिंह इंटर कॉलेज और गर्ल्स इंटर कॉलेज ऐंचोली में प्रधानाचार्य, रेडक्रॉस स्वयं सेवियों ने झंडा रोहण किया। पर्वतारोही और रेडक्रॉस लेक्चरर मनीष कसनियाल ने छात्रों को अपने अनुभवों द्वारा प्रेरणा देते हुए उन्हें जूनियर रेड क्रॉस से जुड़ने को प्रोत्साहित किया। सर्व इंस्ट्रक्टर आशुतोष जोशी, उमेश कुमार, नीरज कुमार, स्वयंसेवी चंद्र मोहन पांडेय ने सहयोग किया। महाविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस, रेडक्रॉस और स्वास्थ्य विभाग के उपचिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश ढकरीयाल के विशेष सहयोग से छात्राओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती ने किया। शिविर में डॉ. सुहासनी, डॉ. प्रशांत, डॉ. गुंजन देवलाल ने छात्राओं की जांच की। शिविर में 250 से अधिक छात्राओं का परीक्षण किया गया। इस मौके पर जिला रेडक्रॉस प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विश्वदेव पांडेय, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र कसनियाल, सचिव भगवान सिंह, काउंसलर डॉ. अभिषेक पंत, विनीता महर, डॉ. हेम चंद्र पांडेय, डॉ. प्रेमलता पंत, डॉ. सरोज वर्मा, हरीश ऐठानी, तनूजा टम्टा, दीपिका भट्ट, पवन कुमार, प्रमोद सिंह, पूरन सिंह, सौरभ, मंजू, लोकेश शर्मा, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें