धारचूला। जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने रविवार को रांथी गांव को जाने वाले हल्का मार्ग का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से मार्ग की नाप जोख भी कराई और सड़क के चौड़ीकरण सहित अन्य जानकारियां ली।
इस अवसर पर उनके साथ अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल, धारचूला के उपजिलाधिकारी वरुण अग्रवाल, पीएमजीएसवाई के ईई नवीन जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि धारचूला से रांथी के लिए आवागमन के लिए अच्छी सड़क नहीं है। वर्ष 2005 में बनी सड़क का विस्तारीकरण नहीं हुआ है। इससे नाराज ग्रामीणों ने लोक सभाचुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।