फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी कटाने को नहीं चलेगा बीमारी का बहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोक सभा चुनावों में ड्यूटी का बहाना बनाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बुरी खबर है। खाली बहाना बनाने से ड्यूटी नहीं कटेगी।
विज्ञापन


ड्यूटी से नाम हटाने को लेकर आ रहे आवेदनों को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया है। मेडिकल बोर्ड की सहमति के बाद ही किसी कार्मिक की ड्यूटी कट सकेगी।

लोक सभा चुनावों में पिथौरागढ़ जिले की चारों विधान सभाओं में 587 मतदान केंद्रों में लगभग तीन हजार कार्मिक तैनात होंगे। चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए कई कार्मिकों ने बीमार होने का आवेदन किया है। चुनाव ड्यूटी कटाने के लिए एक सौ से अधिक आवेदन मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने आवेदन करने वाले कार्मिकों की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया है। इसमें जिला अस्पताल की पीएमएस डॉ.निर्मला पुनेठा के अलावा सर्जन, फिजीशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ को शामिल किया गया है। शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड के सदस्यों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर कार्मिकों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच में बीमार पाए जाने पर ही कार्मिक को ड्यूटी से वंचित किया जाएगा।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी कार्मिक डीडी पंत ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर गठित मेडिकल बोर्ड सभी आवेदकों के स्वास्थ्य की जांच करेगा। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर ही कार्मिक की ड्यूटी के बारे में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन लगभग 45 आवेदकों के स्वास्थ्य की जांच की गई है।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में मरीजों को करना पड़ा इंतजार
पिथौरागढ़। शुक्रवार को जिला अस्पताल से फिजिशियन, सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ मेडिकल बोर्ड में शामिल होने से कार्मिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कलक्ट्रेट चले गए। इसके चलते जांच और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे सैकड़ों मरीजों को डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। अधिकांश मरीज बिना जांच के ही वापस लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें