पिथौरागढ़। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दो दिवसीय योग शिविर संपन्न हो गया है। शिविर के दौरान योग शिक्षा के साथ ही मर्म चिकित्सा की जानकारी दी गई। मर्म चिकित्सा के प्वाइंट बताए गए, जिनके माध्यम से रोगों का निदान किया जा सकता है।
शिविर का समापन करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा जोशी ने कहा कि योग तमाम रोगों से दूर रख सकता है। मर्म चिकित्सा तमाम बीमारियों से निजात दिलाती है। उन्होंने नियमित योगाभ्यास करने की अपील की। शिविर संपन्न कराने में विद्यालय कर्मियों ने सहयोग दिया।