पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की पहल पर चंडाक रोड पर बनाए गए कैलास मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधरोपण का सिलसिला जारी है।
पिछले दो वर्षों से लगातार हो रहे पौध रोपण से वाटिका अब हरीभरी हो गई है। शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल के मुख्य सर्जन डॉ. लाल सिंह बोरा ने वाटिका में पौधरोपण किया। उन्होंने अन्य लोगों से भी पौध रोपण के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर हर सिंह, बलवंत कार्की, पदम सिंह, राजेंद्र सिंह, सोनू, हीराबल्लभ जोशी आदि मौजूद रहे।