फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम के कारण लैंडिंग नहीं कर सका विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बृहस्पतिवार को खराब मौसम के कारण विमान नैनीसैनी हवाई पट्टी में लैंडिंग नहीं कर सका। कम दृश्यता के कारण विमान रास्ते से ही देहरादून के लिए वापस चला गया। विमान के नहीं आने से पंतनगर जाने के लिए सुबह से इंतजार कर रहे यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार को हेरिटेज एविएशन की साप्ताहिक छुट्टी थी। इसके चलते सभी उड़ानें बंद रही। बृहस्पतिवार को सुबह विमान को देहरादून से नैनीसैनी पहुंचना था। बताया जा रहा है कि तेज बारिश और कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से विमान वापस देहरादून चला गया। इसके चलते पंतनगर जाने के लिए नैनीसैनी हवाई पट्टी में सुबह से इंतजार कर रहे यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें