पिथौरागढ़। महावीर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चामाचौड़ में चल रही रामलीला का राम राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया है। चामाचौड़ में पिछले 38 वर्ष से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।
समापन पर भरत-राम मिलन, राम राज्याभिषेक का सुंदर मंचन किया गया। भगवान राम, लक्ष्मण, सीता के अयोध्या पहुंचने पर लोगों ने मंगल गीत गाए। ‘चलो-चलो री सखी सब देखन को रघुनंदन रथ चढ़ि आवत है’, ‘सिया-राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न हनुमंत चंवर डुलावत है’ गीत पर लोग झूम उठे।
भगवान राम की जयजयकार की। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गंगा सिंह, संयोजक दिवाकर रावल ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।