पिथौरागढ़। नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार की अध्यक्षता में पुस्तक दान अभियान कार्यक्रम हुआ, इसमें अधिकारियों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से 19 हजार रुपये की धनराशि पुस्तकों के लिए दी गई।
निवर्तमान पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती और हाइड्रोपावर की ओर से 10 हजार, महेंद्र सेठी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश जोशी, पालिका कार्यालय की ओर से पांच हजार, अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार, पवन सिंह माहरा की ओर से चार हजार रुपये की धनराशि पुस्तकों के लिए दी। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।
मेधावियों को लाभ पहुंचाने के लिए पालिका की ओर से प्रत्येक शनिवार को पुस्तक दान अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि अभियान के तहत अब तक 66200 रुपये जमा हैं। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत सहित निवर्तमान सभासद, व्यापार संघ एवं होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।