फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में कम हुआ सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में प्रभारी डीएम वंदना ने वाहनों में ओवर लोडिंग रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं और इससे मरने वालों की संख्या सबसे कम पिथौरागढ़ जिले में है। उन्होंने कहा कि आम जनमानस को यातायात के नियमों के बारे में भी जागरूक करना होगा।
विज्ञापन


बैठक में विभिन्न निजी विद्यालयों से आए प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते हुए समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि नगर में संचालित सभी स्कूल बसें अब निर्धारित स्थान पर ही रुकेंगी। इसके लिए नगर में कुल 25 स्टॉपेज निर्धारित किए गए हैं। सभी स्टॉपेजों में एक साइन बोर्ड भी लगाया जाएगा। प्रभारी डीएम ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर परिवहन विभाग हर माह प्रत्येक स्कूल बस के फिटनेस की जांच करेंगे। उन्होंने वाहन चालकों का निशुल्क नेत्र परीक्षण जिला चिकित्सालय में कराने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि वह स्वयं समय-समय पर स्कूल बसों का औचक निरीक्षण करें। यातायात में अवरुद्ध बने विद्युत पोलों को हटाने के संबंध में अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल ने बताया कि इसके लिए 3.74 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। उन्होंने बताया कि नगर में विभाग द्वारा विद्युत पोलों पर जो मीटर लगाए गए हैं, उनमें से 980 विद्युत मीटर सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक बने हैं। उन्हें सुरक्षित स्थान पर लगाने को धनराशि प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन


प्रभारी डीएम ने सभी सड़क एजेंसियों को निर्देश दिए कि वह इन स्थानों पर 15 अगस्त तक बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें। कहा कि जिन स्थानों पर बोर्ड नहीं लगे होंगे और निकट भविष्य में बोर्ड न लगने के कारण इन स्थलों पर वाहन दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी। बैठक में एडीएम आरडी पालीवाल, एसडीएम एसके पांडेय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह, यातायात निरीक्षक डीएस मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें