फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली बर्तनों के साथ खान कॉलोनी वालों का पानी के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर की खान कॉलोनी में पेयजल का संकट बना है। कॉलोनी में रविवार को भी नलों में पानी नहीं आया। इससे नाराज लोगों ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


खान कॉलोनी में पिछले सात दिनों से जल संकट बना है। लोगों का अधिकतर समय पानी जुटाने में ही बीत रहा है। इससे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी के लोग हैंडपंप एवं दूरदराज नौले धारों से पानी ढोने को मजबूर हैं। कई बार मांग करने के बाद भी जलापूर्ति सुचारु नहीं करने से नाराज लोगों ने सीमांत यूथ मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान खान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में इब्राहिम खान, फिरोज खान, हुसैन खान, मदन कुमार, जाहरी बानो, गुल्लू खान, सलमान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें