महेंद्रनगर (नेपाल)। कंचनपुर के कई इलाकों में अंधड़ के बाद बिजली की लाइनों में हुए शॉट-सर्किट से लाखों का नुकसान हुआ है। शॉट-सर्किट के बाद भड़की आग से सैकड़ों मुर्गियों के साथ ही मवेशियों की मौत हो गई है।
जिला प्रहरी कार्यालय कंचनपुर के प्रहरी नायब उपनिरीक्षक ज्ञानबहादुर सेटी ने बताया कि नगरपालिका बलभद्र बस्ती निवासी शुक्र तमांग के गोदाम में शॉट-शर्किट से चार बकरियाें और 20 मुर्गियों की जलकर मौत हो गई। शॉट-सर्किट की दूसरी घटना में बेलडांडी गांव पालिका एक निवासी प्रेम राना के पोल्ट्री फार्म में चार सौ मुर्गी के चूजों की आग से मौत हो गई।
बेलडांडी में हुई तीसरी घटना में धना कुंवर के गोदाम में आग लगने से दो बछड़ों की मौत हो गई। इसी तरह चौथी घटना में लालझाड़ी गांव वार्ड संख्या चार के गंगा बोहरा की गोशाला में आग लगने से एक भैंस और दो बकरियों की जलकर मौत हो गई। प्रभावित इलाकों मेें क्षति का आकलन करने के लिए जिला मुख्यालय से प्रशासन की टीम रवाना हो गई है।