पिथौरागढ़। मानव एकता दिवस पर निखिलेश्वर चिल्ड्रन्स एकेडमी में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर हिंदी के विख्यात लेखक शैलेश मटियानी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में बोलते हुए सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह ने कहा कि एकता दिवस की सार्थकता भारतीय संस्कृति में हैं। यही संस्कृति मानव को मानव से जोड़ती है। कहा कि प्रभु यीशु ने भी अपने संदेश में कहा कि हमें अपने शत्रु से प्यार करना चाहिए। दुर्भाग्यवश आज समाज में इस विचार के स्थान पर कट्टरता हावी हो रही है, जिस कारण समाज में विद्वेष का जन्म हुआ है। विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता सिंह ने कहा कि मानव में एकता की भावना ही निहित नहीं होगी तो एकता, सद्भावना और शांति का भाव भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में शांति, एकता और विश्व बंधुत्व के लिए मानव एकता को बनाना होगा। कार्यक्रम में शिक्षक महेश टम्टा, प्रकाश कालोनी, सुनीता बनकोटी, शालिनी राज, संजय पोखरिया ने विचार रखे।