फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोक नालियों को खोला जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ओएफसी खुदान के चलते चोक हुई नालियों से लोग परेशान हैं। परेशान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने चोक नालियों को शीघ्र नहीं खोलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बुधवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि नगर में संचार कंपनियां बीते एक महीने से ओएफसी बिछाने के लिए सड़क के किनारे खुदाई कर रही हैं। खुदाई करने के बाद ये कंपनियां लंबे समय तक भरान नहीं कर रही हैं। खुदाई करने से सड़क किनारे की नालियां बंद हो गई हैं। इस वजह से नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।

इसके अलावा खुदाई स्थल से उड़ने वाली धूल से व्यापारियों और आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश महासचिव दीपक तिवारी, दिव्यांश चौहान, निखिल सार्की, करन खाती, मनीष सामंत, राहुल धामी, जगदीश परिहार, मुकेश जोशी, नीरज मेहता, संतोष गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें