फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइनों में दौड़ रहा नुकसान का करंट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में बिजली लाइनें क्षमता से अधिक भार ढो रही हैं। लाइनों में क्षमता से अधिक वोल्टेज के करंट की आपूर्ति हो रही है। इससे एक ओर उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरणों खराब हो रहे हैं, दूसरी तरफ लाइनों में अधिक वोल्टेज आने से शार्ट सर्किट होने जैसी दुर्घटनाएं होने आशंकाएं बढ़ रही हैं। इसके अलावा संयोजनों में बिजली की खपत भी बढ़ रही है। जिसका भार सीधे तौर पर उपभोक्ताओं की जेब पड़ रहा है।

यूपीसीएल जिले में 132, 33, 11 केवीए की लाइनों के जरिये बिजली की आपूर्ति करता है। जिले को बिजली चंडाक स्थित पावर ग्रिड से दी जाती है। इसके लिए जिले में जगह-जगह 33 और 11 केवीए के सब स्टेशन बनाए गए हैं। घरेलू और व्यवसायिक संयोजनों में बिजली आपूर्ति का मानक एक फेस में 220 वोल्ट और तीन फेस में 440 वोल्ट है। आपूर्ति का मानक के अनुसार 10 वोल्ट कमी और अधिकता तक स्वीकार्य है, लेकिन यहां बिजली लाइनों में 260 से लेकर 270 वोल्ट का करंट दौड़ रहा है।
विज्ञापन


रात में लाइनों पर दबाव कम होने के बाद वोल्टेज बढ़कर 300 वोल्ट तक पहुंच रही है। लाइनों में क्षमता से अधिक वोल्टेज की आपूर्ति किए से इलैक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक उपकरण के खराब हो रहे हैं। शहर में वोल्टेज बढ़ने से लगातार उपकरण फुंकने के मामले भी सामने आ रहे हैं। बिजली से जुड़ी दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ रही है। इसके अलावा अधिक वोल्टेज आने से बिजली की खपत भी बढ़ रही है। इसकी कीमत उपभोक्ताओं को बढ़े बिजली बिल के रूप में चुकानी पड़ रही है।

आरटीआई से हुआ अधिक वोल्टेेेज की आपूर्ति किए जाने खुलासा
जिले की बिजली लाइनों में क्षमता से अधिक वोल्टेज की आपूर्ति किए जाने खुलासा सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत जानकारी से हुआ है। शहर में बिजली उपकरण फुंकने की समस्या से परेशान होकर गुरना निवासी दीपक पांडे ने आरटीआई के अंतर्गत यूपीसीएल से इस संबंध में सूचना मांगी थी। यूपीसीएल द्वारा उन्हें दी गई सूचना में कहा कि लाइनों में पिटकुल से क्षमता से अधिक वोल्ट की बिजली की आपूर्ति हो रही है। उपसंस्थानों में 132 केवीए की लाइन में 139 केवीए वोल्टेज बिजली दौड़ रही है। जबकि 33 केवीए की लाइन में अधिकतम 34.20 से 37.50 केवीए की वोल्टेज है। बता दें कि बिजली की लाइन से अधिक या कम वोल्टेज की आपूर्ति करना उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के विनियम के प्रावधानों में गुणवत्ता के खिलाफ है।
विज्ञापन

इनसेट
सूर्योदय रोजगार योजना को पिटकुल का झटका
पिथौरागढ़। लाइनों में अधिक वोल्टेज से जिले में सूर्योदय रोजगार योजना को झटका लगा है। योजना के तहत चल रहे 201 सोलर प्लांट में विद्युत उत्पादन कम हो गया है। अधिक वोल्टेज आने से कई प्लांट ठप पड़े हैं। लाइनों में 260 से 300 वोल्ट तक करंट आ रहा है। सोलर प्लांट 250 वोल्ट से अधिक आपूर्ति होते ही बंद हो रहे हैं। इसके चलते जिले में विद्युत उत्पादन पर असर पड़ा है। वहीं, सोलर प्लांट संचालकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पिछले वर्ष मई माह में जिले में उरेडा ने सूर्योदय स्वरोजगार योजना के तहत सोलर प्लांट आवंटित किए थे। अभी इनकी तादाद 201 है। ये लाभार्थी खुद बिजली पैदा करते हैं। अपनी जरूरतों के बाद बाकी बिजली यूपीसीएल को बेच देते हैं। इस योजना से लाभार्थियों की आजीविका चल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें