फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रं कल्याण संस्था की खेल प्रतियोगिताएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था की ओर से आयोजित विविध खेल प्रतियोगिताएं बुधवार से शुरू हो गई हैं। स्थानीय रं संग्रहालय में प्रतियोगिता का उद्घाटन लघु जल विद्युत निगम के उपमहाप्रबंधक गजेंद्र बुदियाल ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए आयोजन कमेटी को 25 हजार रुपये दिए। मुख्य अतिथि एवं दर्शकों का स्वागत करते हुए संस्था के अध्यक्ष केेएस गर्ब्याल ने बताया कि पहले दिन रं परंपराओं से संबंधित दिया ‘कर्मे’, पवित्र प्रसाद ‘दलंग’ बनाने, पारंपरिक पगड़ी ‘ब्यंठलो‘ बांधने और पारंपरिक महिला परिधान च्युंगबाला पहनने की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें प्राथमिक एवं इंटरमीडिएट तक के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जो रं संस्कृति के लिए शुभ संदेश है।

आयोजकों ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी प्रतियोगिता जारी रहेगी। कार्यक्रम का संचालन रं कल्याण संस्था के महासचिव देवकृष्ण फकलियाल, राम सिंह ह्यांकी ने किया। इस अवसर पर अशोक नबियाल, महिमन ह्यांकी, दौलत फकलियाल, जसराज व्यांस, खड़क बुदियाल, भूपेंद्र थापा, राजीव कोहली, कुसुम देवी, दशरथी देवी, भागेश्वरी देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें