फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर आइडियल पब्लिक स्कूल में ग्रीटिंग कार्ड बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा 6 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें छात्रों ने ब्रश, पेंट और जल रंग के जरिए अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक क्रिसमस ट्री तैयार किए। प्रभु यीशु के चित्रों के साथ समाज में अच्छाई और सेवा का संदेश दिया गया। छात्रों ने नववर्ष के कार्ड और शुभकामना संदेश भी तैयार किए। विद्यालय की प्रबंधक रमन सेठी ने बताया कि कक्षा 2 से आरती भंडारी ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय एवं रुचि गोस्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तृतीय से कशिक चंद ने प्रथम, कुमकुम महर ने द्वितीय, संजना धामी ने तृतीय स्थान पाया।

कक्षा 4 में नीरज मेहता, अनुष्का, नीतेश कुमार, कक्षा पांच में रिया पार्की, पलक लोहिया, शीतल कुमार, कक्षा छह में मयंक जोशी, साक्षी भट्ट, आयुष तिवारी और हिमानी नगरकोटी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधक ने सभी सफल छात्रों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रधानाचार्य विनोद ग्वाल, अध्यापिका गायत्री आर्या, अंकिता सौन, पूजा टम्टा, रेखा चंद ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें