फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनाने के लिए ग्रामीणों ने अनापति प्रमाण पत्र दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। बगड़ीहाट से सांवलीसेरा तक स्वीकृत हुई एक किमी सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का शिष्टमंडल लोनिवि के अधिशासी अभियंता इस्माइल अहमद शेख से मिला। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को अनापत्ति प्रमाण पत्र देकर सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन


क्षेत्र के बगड़ीहाट, सांवलीसेरा को मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए 2013 में मोटर मार्ग की स्वीकृति मिली थी। सड़क बनने से क्षेत्र के 80 परिवारों को लाभ मिलना था। लोनिवि के अधिशासी अभियंता इस्माइल अहमद शेख ने बताया कि बगड़ीहाट से सांवलीसेरा के लिए स्वीकृत सड़क पर गांव के कुछ लोगों द्वारा आपत्ति लगाई गई थी, इस कारण सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। बताया कि शुक्रवार को ग्रामीणों ने अनापत्ति प्रमाण पत्र विभाग को दे दिया है।

उक्त सड़क का निर्माण कार्य 12.60 लाख रुपये की लागत से किया जाना है, इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर मार्च तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी जाएगी। बगड़ीहाट के सरपंच नमराज पाल के नेतृत्व में अनापत्ति देने वालों में जोग्यूड़ा के प्रधान राम सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह धामी, संदीप सिंह धामी, पूर्व प्रधान प्रताप राम, नरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, हेमा पाल, लक्ष्मी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें