फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमसा की बैठक में तमाम विषयों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें विद्यालय अनुदान, विज्ञान महोत्सव के आयोजन के साथ ही कई विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


जिला संदर्भ व्यक्ति विनोद कुमार टम्टा ने विभिन्न विषयों की जानकारी दी। प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ. अशोक कुमार पंत ने विभागीय गतिविधियों पर चर्चा करते हुए आधार कार्ड लिंक कराने, बोर्ड परीक्षा, विभिन्न छात्रवृत्तियों की जानकारी दी। प्रधानाचार्यों की शंका का समाधान किया।

लेखाकार कमलेश उपाध्याय ने लेखा संबंधी, जबकि संजय कुमार ने सूचना संप्रेक्षण के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी दी। केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र पंत ने मुख्य शिक्षाधिकारी के साथ ही प्रधानाचार्यों का स्वागत किया। बैठक में मदन मोहन पंत, महेंद्र रावत, महेश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें