फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमी को उद्योग निदेशालय से सम्मान मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बेरोजगारी से मुक्ति पाने और पहाड़ पर पैदा होने वाले फलों का प्रसंस्करण कर रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए 1996 में फल उद्योग इकाई की स्थापना करने वाले गोविंद बल्लभ पांडे को इस बार उद्योग निदेशालय उत्तराखंड से पुरस्कृत किया गया है। इससे पहले भी पांडे दो बार पुरस्कृत हो चुके हैं। सूक्ष्म एवं लघु स्तर के इस उद्यम से पांच लोगों को प्रत्यक्ष और 50 लोगों को परोक्ष लाभ मिलता है।
विज्ञापन


पांडे ने उद्योग स्थापित करने के बाद वर्ष 2000 में एफपीओ का लाइसेंस प्राप्त किया। उन्होंने सबसे पहले हर उत्पाद में गुणवत्ता बनाए रखने का प्रयास किया। वह कहते हैं कि पहाड़ पर पैदा होने वाले माल्टा, संतरा, नींबू, बुरांश, आम, कचनार, करेला, कटहल आदि से विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने में यह प्रयास कारगर साबित हो सकता है। वह कहते हैं कि सरकारी क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं कम होती जा रही हैं।

यदि पहाड़ के युवा फलों पर आधारित उद्यम स्थापित करें तो आर्थिक लाभ कमा सकते हैं। यहां सिनेमा लाइन में रसगंगा फल उद्योग नाम से छोटी सी इकाई को संचालित करने वाले गोविंद बल्लभ पांडे को जिलाधिकारी सी रविशंकर ने यह पुरस्कार और चार हजार रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें