फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट में 20 मतदान केंद्र संवेदनशील और पांच अति संवेदनशील

Thu, 17 Jul 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विकासखंड में 20 मतदान केंद्र संवदेनशील जबकि पांच केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। इन केंद्रों में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

डीडीहाट विकासखंड में 71 मतदेय स्थलों में बने 74 मतदान केंद्रों में गांव की सरकार बनाने के लिए मतदाता वोट देंगे। विकासखंड में प्राथमिक विद्यालय हाट थर्प, प्रावि लोहार गांव, प्रावि जौरासी, प्रावि दूनाकोट और प्रावि चुपड़ाखेत में बनाए गए केंद्र को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
इसी तरह ननपापू, खोली, पमस्यारी, बमनीगाड़, घसाड़, सत्याल गांव, भैस्यूड़ी, गोबराड़ी, बोरागांव, लखतीगांव, कौली प्रथम, कौली द्वितीय, गराली, किरौली प्रथम, किरौली द्वितीय, आदिचौरा, चामा, कुणिया, चौबाटी और बांकू मतदान केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी डॉ. कमल पंत ने बताया कि अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों परएक एसआई, एक एएसआई व तीन से चार पुलिस जवान तैनात रहेंगे। संवेदनशील केंद्रों पर भी अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। एसडीएम खुशबू पांडे ने कहा कि मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें