फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: देश की स्वतंत्रता के लिए पिथौरागढ़ के 192 सेनानियों ने लड़ी जंग

Thu, 10 Aug 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देश की स्वतंत्रता के लिए सीमांत पिथौरागढ़ जिले का भी बड़ा योगदान रहा है। जिले के 192 सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जंग लड़ी थी। इनमें 91 सेनानी आजाद हिंद फौज के थे।
विज्ञापन

स्वाधीनता आंदोलन में चीन और नेपाल से सटे पिथौरागढ़ में गांधी जी के वर्ष 1921 के असहयोग आंदोलन से स्वाधीनता संग्राम की अलख जगी थी। पिथौरागढ़ में स्वाधीनता आंदोलन के सूत्रधार हलपाटी के प्रयाग दत्त पंत थे। वर्ष 1921 में अग्रणी पंक्ति में रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रयाग दत्त पंत और कृष्णानंद उप्रेती के प्रयासों से ही हुड़ेती गांव में कांग्रेस कार्यालय की स्थापना की गई। स्वतंत्रता आंदोलन के गवाह रहे इसी भवन में कुली बेगार प्रथा के विरोध की रणनीति बनाई गई और यहीं से टीमें गांव-गांव भेजी गईं।



पिथौरागढ़ जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी

प्रयाग दत्त पंत, पंडित कृष्णानंद उप्रेती, लक्ष्मण सिंह महर, ईश्वरी दत्त पंत, दुर्गा दत्त जोशी, ईश्वरी दत्त, उमेद सिंह बनकोटी, उदय राम भट्ट, किशन सिंह,कमल सिंह, कुंवर जनार्दन पाल, कैलाशानंद, गंगा दत्त शर्मा, गुमान सिंह, गुमान सिंह महरा, गोपाल दत्त पाठक, गोसाई सिंह, गुलाब सिंह, गोपाल सिंह डसीला, गोपाल सिंह मर्तोलिया, गोवर्द्धन जोशी, घनश्याम शास्त्री, चंद्र सिंह परिहार, चरण दत्त जोशी, चंद्रशेखर जोशी, चिंतामणि, चंद्र सिंह बिष्ट, ब्रजमोहन, चूड़ामणि, छत्र सिंह आजाद, जगत सिंह पांगती, जगत सिंह चौहान, जई दत्त, जई दत्त पंत, जमन सिंह वल्दिया, जीत सिंह पाल, जोगा सिंह मर्तोलिया, जोगा सिंह, जोहार सिंह, तेज सिंह रलम्वाल, दयाकृष्ण कोठारी, दलीप सिंह, दीवान सिंह, दीवान सिंह पवार, दुर्गा दत्त पंत, दुर्गा दत्त, दुर्गा सिंह रावत, देव सिंह बनकोटी, दीवान सिंह, धर्म सिंह चौहान, नंद राम कापड़ी, नंदराम ओझा, नरीराम, नाथू सिंह मर्तोलिया, नित्यानंद तिवारी, नेत्र सिंह धामी, नैन सिंह धामी, नायायण दत जोशी, प्रभाकर पांडेय, प्राण दत्त जोशी, प्रयाग दत्त पंत, पीतांबर दत्त पंत, प्रताप सिंह मर्तोलिया, पुरुषोत्तम पंत, परमल सिंह ह्यांकी, फकीर सिंह, बचीलाल साह, बचीराम जोशी, बचीराम जोशी, बद्री दत्त पाठक, विजय सिंह बनकोटी, विशन सिंह पवार, विशन सिंह, बेनीराम थ्वाल, बेनीराम, बची सिंह, बंशीधर ओझा, बंशीधर पंत, भवान सिंह धर्मशक्तू, भीम सिंह कुंवर, भोला दत्त तिवारी, महेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, माया राम पंत, माधो सिंह जंगपांगी, राम चंद्र, लक्ष्मी दत्त पंत, लीलाधर पाठक, शक्ति सिंह, शेर सिंह, सुरेश्वरानंद, शेर सिंह, हरीश चंद्र सिंह, हरि सिंह जंगपांगी, हरिदत्त पंत, त्रिलोक सिंह बृजवाल, त्रिलोचन, त्रिलोक सिंह पांगती।
विज्ञापन




आजाद हिंद फौज के सेनानी

कान सिंह, केदार सिंह बिष्ट, कर्णध्वज चंद, कालू सिंह, डॉ.केदार दत्त ततराड़ी, कालू सिंह, कल्याण सिंह सिरोला, काशी सिंह, काशी राम, खड़क चंद, खड़क सिंह, खीमानंद पंत, खुशाल चंद, खड़क गिरी, खुशाल चौहान, गोपी चंद, गोपाल सिंह, गोपाल सिंह, गंभीर सिंह कन्याल, चंचल सिंह, चंचल गिरी, चंद्र सिंह, जोगा सिंह, जोधा सिंह, जय सिंह, जवाहर सिंह खाती, जवाहर सिंह मारकूना, डुंगर सिंह, तारा दत्त चौदसी, तारा दत्त भट्ट, देव सिंह डसीला, दान सिंह, दौलत सिंह, देव सिंह, देवीदत्त कापड़ी, दीवान सिंह, दीवान सिंह, दान सिंह, धन सिंह, धनीलाल साह, धन सिंह कार्की, पान सिंह, पदम सिंह चौहान, परमानंद भट्ट, परमानंद भट्ट, प्रिमुआ, पदम सिंह डसीला, प्रताप सिंह पाल, कै. पदम सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह थापा, प्रेम सिंह, बहादुर सिंह, बाला दत्त पंत, बहादुर सिंह, भवान सिंह, भीम सिंह, मदन सिंह, मान सिंह, मनीराम, मोहन सिंह, मोहन सिंह मेहता, मिलाप सिंह रावत, माधो सिंह दिगारी, मथुरा दत्त पाठक, राम सिंह, रामीचंद, कै. राम दत्त पंत, रामी चंद, राम दत्त भट्ट, राम सिंह गुरुंग, लाल सिंह खाती, लाल सिंह सामंत, लछम सिंह, लछमन सिंह, लक्ष्मण सिंह महर, लक्ष्मण सिंह महर, वीर सिंह, विशन सिंह, शेर सिंह चुफाल, शेर सिंह, शेर सिंह सौन, श्याम सिंह, हिम्मत सिंह, हर सिंह, हरी सिंह, हरी सिंह बिष्ट, हनुमान सिंह, त्रिलोक सिंह बिष्ट, अमर सिंह, उदय सिंह और सिपाही उमेद सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें