फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. गहरवार ने 50 अल्ट्रासाउंड किए

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. गहरवार ने 50 अल्ट्रासाउंड किए
विज्ञापन

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. सौरभ गहरवार ने इस रविवार को 42 गर्भवती महिलाओं और आठ अन्य लोगों के अल्ट्रासाउंड किए। गंगोलीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेडियोलॉजिस्ट न होने से डॉ. गहरवार शासन की अनुमति के बाद पिछले दो महीने से हर रविवार को अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं।
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड कराने के लिए रविवार को सुबह से ही महिलाओं का जमावड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगने लगा। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बेड़ीनाग, बनकोट, गणाईगंगोली, चौरपाल, कोठेरा, रणकोट, पव्वाधार समेत तमाम दूरस्थ क्षेत्रों से लोग पहुंचे हुए थे। डॉ. गहरवार ने अल्ट्रासाउंड करने के साथ ही लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। अल्ट्रासाउंड कराने में डॉ. तनवीर आलम, डॉ. नसीमा बानो, डॉ. तरुण बोरा, एएनएम प्रेमा देउपा, हिमानी पांडे, फार्मासिस्ट नरेंद्र कुमार, राजेंद्र उप्रेती ने सहयोग किया। लोगों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव वाले क्षेत्र में वह देवदूत बनकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें