फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में 19 घंटे लगातार बरसे बदरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। सीमांत क्षेत्र में दूसरे दिन भी बादल छाए रहे। मुनस्यारी में सोमवार अपराह्न दो बजे से मंगलवार सुबह नौ बजे लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। ऊंची चोटियों पर हिमपात जारी है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन बाद में बादल छा गए। मुनस्यारी में लगातार 19 घंटे तक बारिश होने से लोग घरों में ही दुबके रहे। क्षेत्र की ऊंची चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, खलिया टॉप, नाग्निधुरा, मिलम में बर्फबारी होने से क्षेत्र में ठंड का असर बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा मौसम पहली बार देखने को मिल रहा है। मार्च गुजरने वाला है लेकिन अभी तक कड़ाके की ठंड बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें