फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीश बने ग्राम विकास अधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के द्विवार्षिक सम्मेलन में जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जगदीश चंद्र पाठक को जिलाध्यक्ष, पंकज कुमार पंत को जिला महामंत्री चुना गया है।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी कैलाश पंत, दिनेश उपाध्याय, घनश्याम जोशी की देखरेख में संपन्न चुनाव में महेंद्र वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गीता महर को महिला उपाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार को संयुक्त मंत्री, जगदंबा प्रसाद पंत को कोषाध्यक्ष, गोकुल मखौलिया को प्रांतीय प्रतिनिधि, महेंद्र प्रसाद कांडपाल, बसंत वल्लभ पांडे, प्रदीप भट्ट को निर्विरोध संरक्षक चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। नव निर्वाचित पदा धिकारियों ने ग्राम विकास अधिकारियों के हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प प्रकट किया। इस मौके पर उप खंड विकास अधिकारी सुंदर सिंह दरियाल, प्रकाश चंद्र वर्मा, किशन राम, भुवन तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें